scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशएनआईए ने पश्चिम बंगाल बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

एनआईए ने पश्चिम बंगाल बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल में हुए बम विस्फोट मामले के एक मुख्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया।

पिछले महीने हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

एनआईए द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के विजयगंज बाजार क्षेत्र के रहने वाले आरोपी अहिदुल इस्लाम मुल्ला को दक्षिण बामुनिया गांव में हुए विस्फोट में उसकी भूमिका की विस्तृत जांच के बाद गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया है कि एनआईए की जांच में पता चला है कि अहिदुल इस्लाम बम बनाने और सबूत नष्ट करने से जुड़े अपराध में सह-साजिशकर्ता था।

इसमें कहा गया है कि साजिश के तहत बम तैयार करते समय उसमें विस्फोट हो गया, जिससे अपराध में शामिल एक आरोपी की मौत हो गई।

इससे पहले, पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments