ठाणे/पालघर, 26 जून (भाषा) मछुआरों के राष्ट्रीय स्तर के संघों ने एक बैठक में महाराष्ट्र के पालघर जिले में वधावन बंदरगाह के निर्माण का विरोध करने का संकल्प लिया है।
मत्स्य संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि बैठक शनिवार को पालघर के सतपती इलाके में हुई।
नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के लियो कोलाको ने कहा कि केंद्र सरकार के कॉरपोरेट कदम के कारण देश भर में 1.4 करोड़ से अधिक मछुआरों की आजीविका खतरे में है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने‘ ब्लू इकोनॉमी पॉलिसी 2021’, राष्ट्रीय मत्स्य नीति 2020 और भारतीय समुद्री मात्स्यिकी विधेयक 2021 समेत अन्य मछुआरे विरोधी कदम उठाए हैं।
कोलाको ने कहा कि एनएफएफ ने तटों पर कब्जा करने और समुद्री संसाधनों से लोगों को दूर करने के खिलाफ ‘ ऑल इंडिया मछीमार संघर्ष यात्रा’ शुरू की है और इस आंदोलन के तहत वधावन बंदरगाह के निर्माण का विरोध किया जाएगा।
भाषा
नोमान नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
