scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशनवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को एक साल की सेवा के बाद पूरा वेतन मिलेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को एक साल की सेवा के बाद पूरा वेतन मिलेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

Text Size:

भोपाल, 12 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को सेवा में एक साल पूरा होने पर शत-प्रतिशत वेतन मिलेगा। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

चौहान ने यह घोषणा नवनियुक्त शिक्षकों के लिए अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में की। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सेवा के पहले वर्ष में शिक्षकों को वेतन का 70 प्रतिशत मिलेगा। दूसरे वर्ष से उन्हें शत- प्रतिशत वेतन मिलेगा।’’

चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर परोक्ष रुप से कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें (शिक्षक) राज्य में पिछली सरकार द्वारा किए गए प्रावधान के अनुसार पूर्ण वेतन पाने के लिए चार साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

भाषा दिमो आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments