scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअवैध हथियार रखने के आरोप में अमृतपाल सिंह, सहयोगियों के खिलाफ नयी प्राथमिकी दर्ज

अवैध हथियार रखने के आरोप में अमृतपाल सिंह, सहयोगियों के खिलाफ नयी प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

चंडीगढ़, 19 मार्च (भाषा) कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके कुछ साथियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के सिलसिले में रविवार को एक नयी प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल के सात साथियों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी, जिसमें पुलिस ने उसके नेतृत्व वाले संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

हालांकि, अमृतपाल को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जिसने शनिवार को जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने पर पुलिस को चकमा दे दिया था।

पुलिस ने 23 फरवरी को हुए अजनाला प्रकरण में अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

रविवार को सिंह ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने शनिवार को जालंधर के मेहतपुर के पास अमृतपाल के सात सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे अमृतपाल के काफिले का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि 12 बोर की छह बंदूक और कुछ कारतूस जब्त किए गए हैं, जो अवैध हैं।

शनिवार रात सात आरोपियों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए एसएसपी ने कहा, ‘‘हमने बीती रात शस्त्र अधिनियम के तहत एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें अमृतपाल मुख्य आरोपी है। इस ताजा प्राथमिकी में वह सात भी आरोपी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments