scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशसेना में कभी सांप्रदायिकता का सामना नहीं किया : लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह

सेना में कभी सांप्रदायिकता का सामना नहीं किया : लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) पूर्व सेना उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा कुछ भी अनुभव नहीं किया, जिससे सांप्रदायिकता की बू आए।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रह चुके शाह ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया लोगों के बीच शंका और भेदभाव को हवा दे रहा है और यह परिपाटी तेजी से बढ़ रही है।

शाह ने यहां आयोजित ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा, ‘‘मैं सांप्रदायिक अनुभवों से बचा हुआ था, क्योंकि मेरा परिवार सूफी पंरपरा का अनुपालन करता है, जो इस्लाम का नरम चेहरा है। बाद में सेना में नौकरी के दौरान मैंने कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया, जिससे सांप्रदायिकता की बू आए। ’’

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments