scorecardresearch
Monday, 24 February, 2025
होमदेशजापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 दिया गया

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 दिया गया

Text Size:

कोलकाता, 23 जनवरी (भाषा) नेताजी रिसर्च ब्यूरो ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से रविवार को सम्मानित किया।

कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकामुरा युताका ने आबे की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके एल्गिन रोड स्थित आवास पर एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।

भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने नयी दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

नेताजी रिसर्च ब्यूरो के निदेशक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र सुगाता बोस ने आबे को नेताजी का बड़ा प्रशंसक बताया।

भाषा

नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments