scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशश्रम विभाग में जमा की गई लगभग 90 प्रतिशत कार्य पर्ची फर्जी पाई गई: अनिल विज

श्रम विभाग में जमा की गई लगभग 90 प्रतिशत कार्य पर्ची फर्जी पाई गई: अनिल विज

Text Size:

चंडीगढ़, तीन अप्रैल (भाषा) हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि श्रम विभाग में अनियमितताओं की जांच के दौरान लगभग 90 प्रतिशत कार्य पर्चियां फर्जी पाई गईं और यह एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करती हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही एक पोर्टल खोला जाएगा और जिन श्रमिकों की कार्य पर्ची वैध पाई गई है उनकी आईडी पुनः सक्रिय कर दी जाएगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विज ने कहा कि हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत कार्य पर्चियों से संबंधित अनियमितताओं की जांच के लिए उपायुक्तों की अध्यक्षता में सभी 22 जिलों में गठित समितियों से रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।

बयान में कहा गया है कि जांच में पता चला है कि लगभग 90 प्रतिशत कार्य पर्ची फर्जी थीं।

जांच की गई कुल 21,78,523 कार्य पर्चियों में से केवल 2,70,945 ही वैध पाई गईं, जबकि 19,07,578 को फर्जी पाया गया।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments