scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशराजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंचीं

राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंचीं

Text Size:

जयपुर, 13 जुलाई (भाषा) केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को जयपुर पहुंचीं।

मुर्मू नई दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचीं। हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हवाई अड्डे के बाहर मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में खराब मौसम के कारण उनकी उड़ान में देरी हुई।

भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि मुर्मू यहां एक होटल में भाजपा सांसदों (लोकसभा/राज्यसभा) और विधायकों से मुलाकात करेंगीं। राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के 71 विधायक हैं। वहीं, राजस्थान से भाजपा के 24 लोकसभा सदस्य और चार राज्यसभा सदस्य हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों के संयुक्त म्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को यहां कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों से मुलाकात की थी।

भाषा पृथ्वी मनीषा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments