scorecardresearch
Friday, 20 November, 2026
होमदेशनवीन ने भाजपा शासित राज्यों के समाज कल्याण मंत्रियों के साथ कार्यशाला आयोजित की

नवीन ने भाजपा शासित राज्यों के समाज कल्याण मंत्रियों के साथ कार्यशाला आयोजित की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को पार्टी शासित राज्यों के सामाजिक कल्याण मंत्रियों के साथ समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की।

नवीन ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित ‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में मंत्रियों के साथ बातचीत की।

नवीन ने कार्यशाला की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “आज नई दिल्ली में भाजपा शासित प्रदेशों के समाज कल्याण मंत्रियों के साथ ‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा एवं विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान पर विचार-विमर्श किया।”

उन्होंने कहा कि चर्चा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं तथा विभिन्न राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने पर केंद्रित रही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज सामाजिक न्याय केवल कल्याण तक सीमित न रहकर सशक्तीकरण का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ और ‘स्टार्ट अप इंडिया’ जैसी पहल शिक्षा एवं उद्यमिता के माध्यम से इस दिशा में “महत्वपूर्ण भूमिका” निभा रही हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि राज्यों के सफल अनुभवों और नवाचारों को साझा कर सामाजिक कल्याण की योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाए तथा उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ”

भाषा

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments