मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए यह खेलों का स्वर्णिम दिन है. प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप का हिस्सा बनना खिलाड़ियों, हॉकी प्रेमियों और प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है. टूर्नामेंट 19 से 28 नवंबर तक चलेगा.
उन्होंने कहा कि भोपाल के हॉकी स्टेडियम और पूरे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है और हॉकी फिर अपने स्वर्णिम दौर की ओर लौट रही है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि टूर्नामेंट में भारत समेत सात देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने देशों का नाम रोशन करेंगे. साथ ही, उन्होंने मध्य प्रदेश की मेहमाननवाजी की परंपरा का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की अपील की.