scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशमहिलाओं को सशक्त भागीदार बनाने की दिशा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” एक निर्णायक कदम: मौर्य

महिलाओं को सशक्त भागीदार बनाने की दिशा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” एक निर्णायक कदम: मौर्य

Text Size:

लखनऊ 11 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में सशक्त भागीदार और निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

मौर्य ने यहां आज भाजपा के राज्य मुख्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023” को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने इस अधिनियम को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा लाया गया यह कानून देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और अधिकारों का राष्ट्रीय संकल्प है।

भाषा आनन्द जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments