आइजोल, तीन मई (भाषा) सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन (सीवाईएमए) के केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी दस्ते (सीएडीएस) ने 1.74 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया है। संगठन के नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।
सीवाईएमए के महासचिव मालसावमलियाना ने बताया कि इस वर्ष 20 जनवरी से एक मई के बीच जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री को शनिवार को आइजोल स्थित सीवाईएमए कार्यालय में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान जला दिया गया।
कार्यक्रम में मिजोरम के गृह मंत्री के. सपडांगा भी उपस्थित थे।
सीवाईएमए मिजोरम की सबसे बड़ी नागरिक संस्था है।
सपडांगा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल एक सितंबर को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन जेरिको’ के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है।
भाषा
धीरज सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.