scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशनागपुर : ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया

नागपुर : ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया

Text Size:

नागपुर, तीन मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नागपुर शहर में रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े दो कारोबारियों की 17 संपत्तियों पर तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महदिया और ‘संदेश सिटी’ के मालिक रामदेव अग्रवाल उर्फ रम्मू की संपत्तियों पर तलाशी ली जा रही है।

करीब 50 कर्मियों वाली ईडी की एक टीम सुबह अग्रवाल के रामदासपेठ स्थित आवास पर पहुंची और साथ ही संदेश सिटी ग्रुप और संदेश इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालयों में भी तलाशी शुरू की गई।

अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जा सकेगी।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments