scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशनगालैंड: एनडीपीपी, भाजपा ने विलय की अटकलें खारिज की

नगालैंड: एनडीपीपी, भाजपा ने विलय की अटकलें खारिज की

Text Size:

कोहिमा, 20 अगस्त (भाषा) नगालैंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में साझेदार नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद दोनों दलों का विलय हो जाएगा।

एनडीपीपी नेता नेबा क्रोनु और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एम. किकोन ने शुक्रवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के. थेरी और कांग्रेस की नगालैंड इकाई के प्रभारी अजय कुमार द्वारा विभिन्न अवसरों पर व्यक्त अनुमान केवल ‘कोरी कल्पना’ हैं।

कैबिनेट मंत्री क्रोनु ने कहा, ‘‘भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसके अपने सिद्धांत हैं जबकि एनडीपीपी एक क्षेत्रीय दल है जिसके खुद के सिद्धांत हैं। भाजपा के साथ विलय का ना तो कोई एजेंडा है और ना ही इस पर कोई चर्चा हुई है।’’

भाषा

सुभाष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments