scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशनड्डा ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की सराहना की

नड्डा ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की सराहना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीट के लिए हुए उपचुनावों में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए रविवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

भाजपा के लिए मुश्किल मानी जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर पार्टी की जीत महत्वपूर्ण है, क्योंकि रामपुर सीट से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और आजमगढ़ से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद थे। दोनों नेताओं ने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

नड्डा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को विधानसभा उपचुनाव में विजय और पार्टी के दो अन्य उम्मीदवारों की जीत के लिए भी बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री माणिक साहा को उनके निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतने के लिए और त्रिपुरा के सभी भाजपा नेताओं को उपचुनावों में चार में से तीन सीट जीतने पर बधाई। यह आपकी कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण में लोगों के विश्वास का परिणाम है।’’

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments