scorecardresearch
Saturday, 10 October, 2026
होमदेशस्टारलिंक विवाद में मस्क ने बढ़ाई तल्खी, अंबानी को व्यंग्यात्मक लहजे में ‘प्रधानमंत्री’ कहा

स्टारलिंक विवाद में मस्क ने बढ़ाई तल्खी, अंबानी को व्यंग्यात्मक लहजे में ‘प्रधानमंत्री’ कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) एलन मस्क ने शुक्रवार को भारत में स्टारलिंक की शुरुआत को लेकर जारी विवाद को और बढ़ाते हुए उद्योगपति मुकेश अंबानी को व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘‘प्रधानमंत्री अंबानी’’ कहकर संबोधित किया और उन पर एकाधिकार बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

साथ ही, उद्योगपति मस्क ने पूछा, ‘‘क्या अंबानी देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे।’’

मस्क की प्रतिक्रिया संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने शुक्रवार को कहा कि एक ‘खास’ कंपनी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन देश में तीन कंपनियों को सैटकॉम लाइसेंस मिल चुके हैं। इनमें से हरेक कंपनी को सुरक्षा संबंधी शर्तें पूरी करने के बाद ही सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलेगी।

मस्क ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पूछा था कि क्या ‘‘अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं।’’

शुक्रवार शाम को मस्क ने एक नयी पोस्ट के जरिए इस विवाद को और बढ़ा दिया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी, मुझे यह एहसास न होने के लिए कृपया विनम्र क्षमा स्वीकार करें कि आप ही भारत के असली बॉस हैं। स्वाभाविक रूप से, आप भारत के महान लोगों का एकाधिकारवादी शोषण जारी रखना चाहेंगे, लेकिन क्या फिर भी आप स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?’’

भाषा

शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments