scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमुर्मू ने सभी हितधारकों से तपेदिक को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया

मुर्मू ने सभी हितधारकों से तपेदिक को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तपेदिक (टीबी) को हमेशा के लिए समाप्त करने के मकसद से सभी हितधारकों से सामूहिक संकल्प के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि तपेदिक अब भी एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है।

‘विश्व क्षय रोग दिवस’ की पूर्व संध्या पर मुर्मू ने कहा कि तपेदिक-मुक्त भारत अभियान ने प्रारंभिक निदान का विस्तार करने, मुफ्त उपचार सुनिश्चित करने, पोषण संबंधी सहायता को मजबूत करने और रोगी देखभाल में सुधार करने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि यह प्रगति हमारे साझा संकल्प और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की ताकत को रेखांकित करती है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं सभी हितधारकों से आग्रह करती हूं कि वे सामूहिक संकल्प के साथ मिलकर तपेदिक को हमेशा के लिए समाप्त करने के मकसद से काम करें।’’

मुर्मू ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि टीबी से उत्पन्न वैश्विक चुनौती के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जा रहा है।

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments