scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशधारदार हथियार से गला रेतकर व्यक्ति की हत्या

धारदार हथियार से गला रेतकर व्यक्ति की हत्या

Text Size:

बांदा (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में घर में सो रहे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने मंगलवार को बताया कि अतर्रा कस्बे में सोमवार की रात अज्ञात हमलावर ने अपने घर में सो रहे प्रदीप उर्फ रामू चौरिहा (45) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि प्रदीप और उसके भाई के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है और अक्सर इसे लेकर उनके बीच झगड़ा होता था।

एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में उन दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिनके साथ मृतक सोमवार की देर रात तक शराब पी रहा था।

पुलिस ने बताया कि प्रदीप हिन्दू इंटर कॉलेज में लेखाकार (एकाउंटेंट) के पद पर तैनात था। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं जफर नरेश राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments