scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशदिल्ली नगर निगमः प्रशासन में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए समिति गठित होगी

दिल्ली नगर निगमः प्रशासन में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए समिति गठित होगी

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने नगर प्रशासन में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि विशेष हिंदी समिति एमसीडी प्रशासन में हिंदी के साथ साथ उर्दू और पंजाबी के इस्तेमाल को लेकर भी काम करेगी।

हाल में एमसीडी सदन की बैठक के दौरान इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। सदन ने दो मई को जिन 13 विशेष समितियों को मंजूरी दी थी, उनमें यह समिति भी शामिल है।

हिंदी कमेटी में 34 सदस्य होंगे। उप महापौर इसके अध्यक्ष होंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘समिति के सदस्यों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो एमसीडी में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अंतिम निर्णय लेगी और सुझावों के स्वीकार करेगी और इनके कार्यान्वयन पर नजर रखेगी।’

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments