मुंबई, छह मार्च (भाषा) दक्षिण मुंबई के पुलिस कैंप में रविवार देर रात एक मकान की छत का प्लस्तर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चारों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें मामूली चोटें आईं थीं।
उन्होंने बताया कि घटना ताड़देव स्थित पुलिस कैंप इलाके में चौथी मंजिल पर एक मकान में रविवार देर रात करीब ढाई बजे हुई, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
