scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशमप्र: बैतूल जिले में मिला बाघ का कटा सिर

मप्र: बैतूल जिले में मिला बाघ का कटा सिर

Text Size:

बैतूल छह जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के धनसई गांव में बाघ का कटा हुआ सिर मिला है। यह जानकारी वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। अधिकारियों के दावा किया है कि यह सिर उस बाघ का है जिसका धड़ 12 दिन पहले सतपुड़ा बाघ अभयारण्य (एसटीआर) के मुख्य क्षेत्र में मिला था।

एसटीआर के उपनिदेशक संदीप फॉलो ने कहा कि बाघ के सिर को कुत्ते खा रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त सिर बैतूल के धनसारी वन गांव में वन विभाग की एक टीम को मिला, जो इसकी तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि बाघ के क्षत-विक्षत सिर को जांच के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित ‘वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ सेंटर’ भेज दिया गया है।

भाषा सं दिमो अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments