scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमप्र: सतना में आवारा कुत्तों के हमले में सांभर हिरण के बच्चे की मौत

मप्र: सतना में आवारा कुत्तों के हमले में सांभर हिरण के बच्चे की मौत

Text Size:

सतना, 28 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आवारा कुत्तों के हमले में सांभर हिरण के एक बच्चे की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह चित्रकूट नगर पंचायत के आवासीय क्षेत्र के पास चौबेपुर गांव में हुई।

क्षेत्रीय वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया, “सांभर हिरण का बच्चा पास के जंगल से भटककर खेत में आ गया था। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।”

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कुत्तों को भगा दिया लेकिन वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही सांभर हिरण के बच्चे की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं दिमो जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments