scorecardresearch
Monday, 24 August, 2026
होमदेशमप्र : यात्री की शिकायत,‘रेल के एसी कोच में चूहे ने नाक पर काटा’

मप्र : यात्री की शिकायत,‘रेल के एसी कोच में चूहे ने नाक पर काटा’

Text Size:

इंदौर, 24 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना से मध्यप्रदेश के इंदौर आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक यात्री ने रेलवे से शिकायत की है कि वातानुकूलित (एसी) डिब्बे में सफर के दौरान चूहे ने उसकी नाक पर काट लिया। रेलवे के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि एक यात्री ने ‘एक्स’ के जरिये रेलवे से शिकायत की है कि ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस (19308) के एसी डिब्बे में 22 अगस्त को यात्रा के दौरान चूहे ने उसकी नाक पर काट लिया।

उन्होंने बताया कि यात्री के साथ यह कथित घटना उस समय हुई, जब ऊना से इंदौर आ रही ट्रेन आगरा रेल मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र से गुजर रही थी।

कुमार ने बताया,‘‘यात्री को रेलवे ने प्राथमिक उपचार मुहैया कराया था।’’

उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन को इंदौर से ऊना के लिए रवाना करने से पहले तय प्रक्रिया के तहत इसमें चूहों से बचाव के उपाय किए गए थे।

कुमार ने कहा,‘‘हो सकता है कि रास्ते में किसी कोच का दरवाजा खुला रह जाने के कारण चूहा ट्रेन में घुस गया हो।’’

भाषा हर्ष

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments