scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशमप्र : कुएं में तैरता मिला किसान का शव

मप्र : कुएं में तैरता मिला किसान का शव

Text Size:

राजगढ़ (मप्र), 22 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खजूरी गोकुल गांव में एक किसान का शव कुएं में तैरता मिला है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

छापीहेड़ा पुलिस थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बृहस्पतिवार को बताया कि खजूरी गोकुल निवासी रामलाल मालवीय (50) रोजाना की तरह मंगलवार रात्रि को खेत में सिंचाई करने के लिए गया था और बुधवार सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसका शव कुएं में तैरता मिला ।

उन्होंने कहा कि वह गांव के ही दिनेश नागर के यहां बटाई से खेती करता था।

मुजाल्दे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं रावत रावत रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments