scorecardresearch
Wednesday, 25 November, 2026
होमदेशमप्र: मुख्यमंत्री यादव ने छोड़ा इंदौर जिले का प्रभार, चैतन्य कश्यप को सौंपी जिम्मेदारी

मप्र: मुख्यमंत्री यादव ने छोड़ा इंदौर जिले का प्रभार, चैतन्य कश्यप को सौंपी जिम्मेदारी

Text Size:

भोपाल, 25 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री का दायित्व छोड़ दिया और यह जिम्मेदारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चैतन्य कश्यप को सौंप दी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

इस आदेश के बाद कश्यप के पास भोपाल, राजगढ़ और इंदौर सहित तीन जिलों के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी होगी।

अगस्त 2024 में जब मोहन यादव सरकार ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा था, तब मुख्यमंत्री ने इंदौर की जिम्मेदारी अपने पास रखी थी।

इसके बाद से ही वह विपक्ष के साथ-साथ अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के निशाने पर थे।

इंदौर में दूषित जल की घटना के बाद विपक्षी कांग्रेस ने जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते भी मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए थे।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने भी इंदौर जिले का प्रभार मुख्यमंत्री के पास रहने पर पार्टी संगठन के भीतर सवाल उठाए थे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश में बताया गया कि मंत्री चैतन्य कश्यप को इंदौर जिले का भी प्रभारी मंत्री नियुक्त किया जाता है।

भाषा ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments