scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशमथुरा में बस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

मथुरा में बस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Text Size:

मथुरा, 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार शाम खमनी गांव के पास एक बस के पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री गोवर्धन की परिक्रमा करने जा रहे थे, तभी सड़क पर आवारा पशुओं से बचने के प्रयास में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया।

पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुई हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments