scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमोदी के झालमुड़ी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 10 करोड़, फेसबुक पर नौ करोड़ बार देखा गया

मोदी के झालमुड़ी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 10 करोड़, फेसबुक पर नौ करोड़ बार देखा गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के बीच झालमुड़ी की एक दुकान पर जाने के वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ बार और फेसबुक पर लगभग नौ करोड़ बार देखा गया है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि ‘झालमुड़ी’ के लिए गूगल सर्च पिछले 22 वर्षों में सबसे अधिक है।

मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव प्रचार दौरे के दौरान अचानक रुके और झाड़ग्राम में लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया। झालमुड़ी मुरमुरे, हरी मिर्च और अन्य मसालों से बनाया जाती है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी की एक दुकान पर जाने के वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ बार और फेसबुक पर लगभग नौ करोड़ बार देखा गया।’’

मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद लिया और बाद में उसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तीन पोस्ट किये जिसमें उन्होंने अपने दौरे का एक वीडियो भी पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘एक व्यस्त रविवार को पश्चिम बंगाल में चार सार्वजनिक सभाओं के बीच, मैंने झाड़ग्राम में स्वादिष्ट मसालेदार मुरमुरे (झालमुड़ी) का आनंद लिया।’’

भाषा अमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments