धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 13 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 16 और 17 जून को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रवक्ता ने सोमवार को दी।
प्रवक्ता ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन से पहले मोदी एक रोडशो में शामिल होंगे, जिसके लिए लोगों को घर-घर न्योता दिया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री का रोडशो धर्मशाला के कचहरी बाजार के केसीसीबी चौक से राजकीय शहीद स्मारक तक निकाला जाएगा।
शर्मा ने कहा, ‘‘रोडशो को लेकर लोगों में काफी उत्साह है क्योंकि भाजपा ने मजबूत, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। केंद्र में मोदी के आठ साल और राज्य में जयराज ठाकुर के करीब साढ़े चार साल का शासन उपलब्धियों से भरा रहा है।’’
हिमाचल प्रदेश में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।
भाषा अमित नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.