scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमोदी ने कलबुर्गी सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया

मोदी ने कलबुर्गी सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में सड़क हादसे के बाद एक निजी बस में आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पुलिस के मुताबिक जिले के कमलापुरा कस्बे के पास शुक्रवार तड़के एक बस और टेंपो ट्रैक्स के बीच टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार सात लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बस में 29 यात्री थे, जो गोवा से हैदराबाद जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक 22 यात्री बच निकलने में सफल रहे। घायलों को कलबुर्गी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में हुए हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वालों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की मदद में जुटा हुआ है।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments