scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशमिजोरम के नगोपा गांव को एनडीएसपीएसवीपी श्रेणी के तहत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार मिला

मिजोरम के नगोपा गांव को एनडीएसपीएसवीपी श्रेणी के तहत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार मिला

Text Size:

आइजोल, आठ अप्रैल (भाषा) पूर्वोत्तर मिजोरम के सैतुअल जिले के एक दूरदराज के गांव नगोपा ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जीता है। नगोपा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाला राज्य का पहला गांव है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को विभिन्न श्रेणियों के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 की घोषणा की गई।

अधिकारी ने बताया कि नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकार पुरस्कार (एनडीएसपीएसवीपी) श्रेणी के तहत कर्नाटक के मुल्लुसोगे के बाद नगोपा नौ एलएसजीडी विषयों में समग्र प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत के रूप में दूसरे स्थान पर रही।

उन्होंने बताया कि एनडीएसपीएसवीपी श्रेणी के तहत प्रथम पुरस्कार में 1.5 करोड़ रुपये, दूसरे पुरस्कार के लिए 1.25 करोड़ रुपये और तीसरे पुरस्कार के लिए एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

पुरस्कार 17 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित होने वाले पंचायतों को प्रोत्साहन सह पुरस्कार समारोह पर राष्ट्रीय सम्मेलन में पंचायत या ग्राम सभाओं को प्रदान किए जाएंगे।

नगोपा एक बड़ा गांव है जो राज्य के पूर्वोत्तर भाग में मणिपुर की सीमा से लगा हुआ है, जो आइजोल से लगभग 182 किमी दूर है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments