scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में चूक दुर्भाग्यपूर्ण: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में चूक दुर्भाग्यपूर्ण: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में ‘चूक’ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उच्च संवैधानिक पद को हमेशा वह गरिमा मिलनी चाहिए जिसके वह हकदार हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा हवाई अड्डे के पास आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में कम उपस्थिति पर निराशा व्यक्त की और कार्यक्रम स्थल को स्थानांतरित करने के फैसले पर सवाल उठाया।

उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके मंत्रियों की अनुपस्थिति का भी जिक्र किया।

राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘माननीय राष्ट्रपति का पद हमारे गणतंत्र का सर्वोच्च संवैधानिक पद है और इसे हमेशा गरिमा, प्रोटोकॉल और सम्मान मिलना चाहिए।’’

उन्होंने राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं में हुई ‘चूक’ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति पद की गरिमा को हमेशा बनाए रखा जाना चाहिए और राष्ट्र के सर्वोच्च पद को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments