scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशभरतपुर में नाबालिग छात्र ने की खुदकुशी

भरतपुर में नाबालिग छात्र ने की खुदकुशी

Text Size:

जयपुर, नौ फरवरी (भाषा) भरतपुर में एक नाबालिग विद्यार्थी ने छात्रावास में कथित तौर फंदा लगाकर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मामला मथुरा गेट थाना क्षेत्र के एक सरकारी छात्रावास का है, जहां 12वीं कक्षा के एक विद्यार्थी ने रविवार रात कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह घटना की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी रात में छात्रावास के हॉल में अकेला था। सुबह जब रसोइया उसे नाश्ता देने पहुंचा तो उसने छात्र का शव फंदे से लटका पाया।

अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थी रविवार को ही अपने घर से छात्रावास लौटा था और 13 फरवरी से उसकी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी थीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्वी

खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments