scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशगाजियाबाद के वीडियो पार्लर में कहासुनी के दौरान नाबालिग की हत्या, दो लड़के हिरासत में

गाजियाबाद के वीडियो पार्लर में कहासुनी के दौरान नाबालिग की हत्या, दो लड़के हिरासत में

Text Size:

गाजियाबाद (उप्र), नौ अप्रैल (भाषा) गाजियाबाद के लोनी इलाके की नाईपुरा कॉलोनी में एक वीडियो पार्लर में गेम खेलते समय हुई कहासुनी के बाद एक नाबालिग लड़के की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को लोनी थाना क्षेत्र स्थित नाईपुरा कॉलोनी में फैजान (15) एक वीडियो पार्लर में गेम खेल रहा था, तभी उसका वहां मौजूद एक किशोर से झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर और उसके साथियों ने फैजान को मारपीटा और फिर उसके पेट में चाकू से वार कर दिया और भाग गये।

सूत्रों ने बताया कि वारदात में गम्भीर रूप से घायल फैजान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से गम्भीर हालत के मद्देनजर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments