scorecardresearch
Friday, 6 November, 2026
होमदेशबाराबंकी में नाबालिग लड़की की अपहरण व दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी में नाबालिग लड़की की अपहरण व दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

बाराबंकी (उप्र), छह नवंबर (भाषा) बाराबंकी जिले में 11 साल की एक बच्ची की कथित तौर पर अपहरण व बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को एक कुएं से बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी उत्तम कुमार सिंह को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी।

त्यागी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार रात हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि बच्ची के परिवार ने उसी गांव के निवासी सिंह पर उसके अपहरण का आरोप लगाया।

पुलिस को शुक्रवार को गांव के पास एक कुएं में बच्ची का शव मिला।

त्यागी ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम ने बाद में उसे घेर लिया और पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments