scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशआईफोन खरीदने के लिए नाबालिग लड़के ने चुराए मां के आभूषण

आईफोन खरीदने के लिए नाबालिग लड़के ने चुराए मां के आभूषण

Text Size:

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), आठ अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक नाबालिग लड़के ने आईफोन खरीदने के लिए यहां अपनी मां के गहने चुराए और उन्हें गिरवी रखकर तीन लाख रुपये का कर्ज ले लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने कहा कि मां की शिकायत के मद्देनजर दो दिन पहले नादौन के गगल स्थित उनके घर से चोरी हुए आभूषण एक निजी फाइनेंस कंपनी से बरामद कर लिये गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में आरोपी लड़के की बहन और उसका दोस्त क्रिश भी शामिल थे, जिन्होंने उसे पैसे दिलाने में मदद की थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा अविनाश सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments