scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशगुजरात में मिनीवैन एक ट्रक से टकराई, चार की मौत

गुजरात में मिनीवैन एक ट्रक से टकराई, चार की मौत

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

सुंदरगढ़, सात फरवरी (भाषा) गुजरात के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक राजमार्ग पर खड़े ट्रक से एक मिनीवैन की टक्कर हो गई। हादसे में मिनीवैन में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

सायला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे हुई दुर्घटना में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और बचाव कर्मियों को गाड़ी में से शवों को निकालने में काफी वक्त लगा।

अधिकारी ने कहा, “वैन मोडासा से राजकोट जा रही थी, तभी रास्ते में आया गांव के पास उसने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। वैन में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

सोमवार को भी इसी तरह की एक दुर्घटना हुई थी, जब आणंद शहर के पास वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर एक मिनीवैन एक ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments