scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में हल्की बारिश के आसार

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग ने दिन में शहर में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments