scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, बारिश का अनुमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, बारिश का अनुमान

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसदी रही।

आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 यानी ‘संतोषजनक’ स्तर पर था।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भाषा रवि कांत जोहेब

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments