scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने बेवजह सात लोगों पर हमला किया, दो की मौत

उत्तर प्रदेश में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने बेवजह सात लोगों पर हमला किया, दो की मौत

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र), 21 मार्च (भाषा) बुलंदशहर के माजरा गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने सोमवार को फावड़े से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी और पांच अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उप महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति फावड़ा लेकर अपने घर से निकला और पीड़ितों पर बेवजह हमला किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से दो की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि अपराध के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सुरभि अनूप

अनूप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments