scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशउपेक्षित क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है एमडीए सरकार ने : कोनराड संगमा

उपेक्षित क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है एमडीए सरकार ने : कोनराड संगमा

Text Size:

बाघमारा (मेघालय), 10 फरवरी (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एफडीए) सरकार ने राज्य के उपेक्षित क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि एमडीए सरकार ने पिछले चार साल में उपेक्षित क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए साउथ गारो हिल्स क्षेत्र में विभिन्न कल्याणकारी और बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं शुरू की हैं।

बाघमारा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि12 करोड़ रुपये की लागत से कैप्टन विलियमसन संगमा मेमोरियल कॉलेज के निर्माण से साउथ गारो हिल्स में उच्च शिक्षा सुविधा बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि बाघमारा जलापूर्ति योजना और विभिन्न सड़क परियोजनाओं से राज्य के भीतर और जिलों के ग्रामीण इलाकों में संपर्क बेहतर होगा।

संगमा ने बाघमारा में उत्पादक समूहों से भी बात की और 166 उत्पादक समूहों को 1.1 करोड़ की वित्तीय सहायता दी।

उन्होंने जनता से फोकस कार्यक्रम सहित राज्य सरकार की अन्य वित्तीय सहायता कार्यक्रमों का लाभ लेने को कहा।

संगमा ने बताया कि किसानों का जीवनस्तर सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।

संगमा ने कहा, ‘‘मेरी सरकार का विजन हमारे किसानों की आय दोगुनी करना है।’’

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments