निजामाबाद (तेलंगाना), 25 फरवरी (भाषा) एमबीबीएस अंतिम वर्ष के एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हर्ष (एमबीबीएस छात्र) बीती रात कमरे में गया और सुबह बाहर नहीं निकला। उसके दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।
मेडिकल कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि हर्ष एक होशियार छात्र था और अंतिम वर्ष के दो पेपर पहले ही दे चुका था और शनिवार को एक अन्य पेपर देने वाला था।
अधिकारी ने बताया कि छात्र को कुछ चिकित्सकीय समस्याएं थीं,लेकिन ये संभवतः गंभीर नहीं थीं।
निजामाबाद पुलिस ने बताया कि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा जितेंद्र पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.