scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Text Size:

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में बताया गया कि सुबह नौ बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 रहा, जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है।

आईएमडी बुलेटिन में कहा गया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत रही।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments