scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशलातेहार में पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी गिरफ्तार

लातेहार में पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी गिरफ्तार

Text Size:

लातेहार (झारखंड), 16 मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पांच लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर शीतल मोची उर्फ शीतल राम को पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र से आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 25 से अधिक नक्सली हिंसा के मामलों में शामिल शीतल राम पांच लाख रुपये का इनामी उग्रवादी है।

पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल, 10 हजार रुपए नकद तथा 25 गोलियां भी बरामद की हैं।

शीतल मोची माओवादियों के लिए आईईडी लगाने का विशेषज्ञ है।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के शांति जंगल के पास से माओवादी को गिरफ्तार किया गया।

भाषा सं. इन्दु गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments