scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशमनीष सिसोदिया ने अदालत में दी जमानत अर्जी

मनीष सिसोदिया ने अदालत में दी जमानत अर्जी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिये शुक्रवार को यहां की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील ने यह जानकारी दी।

वकील ऋषिकेश ने बताया कि इस आवेदन पर विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल की अदालत में सुनवाई होने की संभावना है।

सिसोदिया को सोमवार को सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। उन्हें सीबीआई हिरासत खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

सीबीआई ने अब रद्द की जा चुकी साल 2021-22 की आबकारी नीति बनाने एवं उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार शाम को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार करने से पहले उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गयी थी, लेकिन उनके जवाब कथित रूप से संतोषजनक नहीं पाये गये थे।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments