scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशमणिपुर सरकार ने सीआरपीएफ के पूर्व प्रमुख को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

मणिपुर सरकार ने सीआरपीएफ के पूर्व प्रमुख को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) मणिपुर सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व प्रमुख एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह को बृहस्पतिवार को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और असम राइफल्स को तैनात किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सिंह इंफाल पहुंच चुके हैं।

वर्ष 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कुलदीप सिंह पिछले साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। वह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक पद का भी अतिरिक्त पदभार संभाल चुके हैं।

भाषा

शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments