scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशव्यक्ति ने पत्नी और उसके परिवारवालों से धमकी मिलने पर न्यायालय से सुरक्षा मांगी

व्यक्ति ने पत्नी और उसके परिवारवालों से धमकी मिलने पर न्यायालय से सुरक्षा मांगी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) एक व्यक्ति और उसके पिता ने अलग रह रही अपनी पत्नी और उसके परिवार वालों से धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है।

याचिकाकर्ताओं के वकील की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने मामले की सुनवाई 21 जुलाई के लिए सूचीबद्ध की।

दिल्ली के नजफगढ़ निवासी व्यक्ति और उसके पिता द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया कि व्यक्ति से अलग रही उसकी पत्नी और उसके परिवार वाले उन्हें धमका रहे हैं और आरोपी कई बार उनके घर में घुसने का प्रयास कर चुके हैं।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है।

वकील धर्मेंद्र कुमार द्वारा दायर याचिका के मुताबिक, व्यक्ति की शादी 2006 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं जोकि देहरादून में अपनी मां के साथ रह रहे हैं। याचिका के मुताबिक, 2019 में रिश्तों में खटास आने के बाद से याचिकाकर्ता की पत्नी अलग रह रही है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments