scorecardresearch
Sunday, 18 January, 2026
होमदेशक्रिसमस के गीत गाने वाले समूह पर हमला करने के आरोप में एक गिरफ्तार

क्रिसमस के गीत गाने वाले समूह पर हमला करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Text Size:

पलक्कड (केरल), 22 दिसंबर (भाषा) पलक्कड़ जिले के पुडुस्सेरी में क्रिसमस के पारंपरिक कैरोल गीत गाने वाले समूह पर हमला करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार रात को उस समय घटी जब बच्चों का कैरोल समूह समुदाय के सदस्यों के घर जा रहा था।

आरोपी की पहचान अश्विन राज के रूप में हुई है।

हालांकि पुलिस ने कहा कि यह घटना ऐसे इलाके में हुई है जहां आरएसएस की मजबूत उपस्थिति मानी जाती है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कैरोल समूह को रोका और उनके बैंड सेट और अन्य सामान को तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘वह पहले से ही केरल असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपी है। वर्तमान मामले में, उस पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments