scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री से मणिपुर में शांति बहाली को लेकर आग्रह किया

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री से मणिपुर में शांति बहाली को लेकर आग्रह किया

Text Size:

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति पर बृहस्पतिवार को चिंता व्यक्त की और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री से पूर्वोत्तर राज्य में शांति बहाली को लेकर कदम उठाने का आग्रह किया।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने मणिपुर के लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह भी किया।

बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, “ मैं मणिपुर की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हूं। राजनीति और चुनाव इंतजार कर सकते हैं लेकिन पहले हमारे खूबसूरत राज्य मणिपुर की रक्षा करनी होगी। मैं प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और अमित शाह (गृह मंत्री) से वहां शांति बहाल कराने के लिए कदम उठाने का आग्रह करती हूं।…”

मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य सरकार ने ‘‘गंभीर स्थिति’’ में देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और असम राइफल्स के 55 ‘कॉलम’ को तैनात किया गया है। हिंसा के कारण 9,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments