scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशमाझी ने ओडिशा के 'दलमा' के प्रति जापान के राजदूत ओनो केइची के प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया

माझी ने ओडिशा के ‘दलमा’ के प्रति जापान के राजदूत ओनो केइची के प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया

Text Size:

भुवनेश्वर, 27 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची की उनके सोशल मीडिया मंच पर राज्य के मुख्य भोजन ‘दलमा’ को प्रमुखता देने की प्रशंसा की।

राजदूत ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में ‘दलमा’ को स्वादिष्ट बताते हुए इसे ओडिशा की समृद्ध पाक परंपरा का प्रतीक बताया और भोजन करते हुए तस्वीरें भी साझा कीं।

उन्होंने 24 अप्रैल को संबलपुर दौरे के दौरान ‘दलमा’ का स्वाद लिया था, जहां जेएसडब्ल्यू समूह और जेएफई स्टील कॉर्पोरेशन ने एक इस्पात परियोजना के विस्तार के लिए 32,000 करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त निवेश पर समझौता किया।

माझी ने कहा, ‘राजदूत ओनो, आपको ओडिशा के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए देखकर हमें बहुत खुशी हुई! दलमा हमारा प्रिय व्यंजन है और आपके इन शब्दों से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आशा है कि ऐसे और भी भोजों के माध्यम से हमारा रिश्ता और मजबूत होता रहेगा।’

भाषा

राखी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments