scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से रविवार रात नौ बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं-

प्रादे46 कांग्रेस लीड सत्याग्रह

राहुल के समर्थन में देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा सरकार की आलोचना की

नयी दिल्ली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ रविवार को देशभर में ‘संकल्प सत्याग्रह’ किया।

दि22 भाजपा कांग्रेस सत्याग्रह

कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ उसके अहंकार को दर्शाने वाला, महात्मा गांधी का अपमान: भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘संकल्प सत्याग्रह’’ को लेकर रविवार को कांग्रेस की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह देश के ‘पूरे पिछड़े समुदाय’ के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी को सही ठहराने के लिए देश के संविधान और अदालत के फैसले के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

दि13 लीड मन की बात

अंगदान ईश्वर का स्वरूप, ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इसके लिए सामने आएं: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अंगदान को ईश्वर का स्वरूप करार देते हुए कहा कि आज देश में इस बारे में जागरूकता बढ़ रही है और पिछले 10 सालों में अंगदान करने वालों की संख्या में तीन गुनी वृद्धि हुई है।

दि12 कांग्रेस राहुल ट्विटर

राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने परिचय में ‘अ-योग्य सांसद’ लिखा

नयी दिल्ली: लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ट्विटर पर अपने परिचय में बदलाव करते हुए ‘अ-योग्य सांसद’ (डिस्क्वालीफाइड एमपी) लिखा।

प्रादे76 इसरो वनवेब तीसरी लीड प्रक्षेपण

इसरो के एलवीएम3 रॉकेट ने 36 उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एलवीएम3 रॉकेट के जरिए ब्रिटेन स्थित वनवेब समूह कंपनी के 36 उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके रविवार को एक और उपलब्धि हासिल कर ली।

प्रादे90 गुजरात अतीक दूसरी लीड उप्र पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना

अहमदाबाद/प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम रविवार शाम को माफिया एवं नेता अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती केंद्रीय जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। अतीक इस जेल में जून 2019 से बंद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे91 उप्र सारस लीड नोटिस

सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ की मुश्किलें बढ़ी : वन विभाग ने जारी किया नोटिस

अमेठी (उप्र), उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो क्षेत्र के मंडखा गांव में सारस पक्षी से दोस्ती को लेकर चर्चा में आये आरिफ की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं, वन विभाग ने उसे नोटिस जारी कर आगामी चार अप्रैल को तलब किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

प्रादे49 उप्र अखिलेश लीड आरोप

भाजपा का मजबूती से मुकाबला कर रहे क्षेत्रीय दलों का सहयोग करें राष्ट्रीय पार्टियां : अखिलेश

लखनऊ, आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में शामिल समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय दलों को प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूती से मुकाबला कर रहे क्षेत्रीय दलों का सहयोग करना चाहिए।

वि13 नेपाल लीड विमान दुर्घटना टली

बीच हवा में टकराने वाले थे एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान, बड़ा हादसा टला

काठमांडू, नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

वि10 अमेरिका भारत दूतावास लीड प्रदर्शन

खालिस्तान समर्थकों ने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास पर हिंसा भड़काने की कोशिश की

वाशिंगटन, खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने यहां भारतीय दूतावास के सामने एकत्र होकर न केवल हिंसा भड़काने की कोशिश की बल्कि उन्होंने देश के राजदूत तक को धमकी दी। लेकिन अमेरिका की ‘सीक्रेट सर्विस’ और स्थानीय पुलिस के समय पर हस्तक्षेप करने से लंदन और सैन फ्रांसिस्को के मिशन पर हुई घटनाओं को फिर होने से रोक दिया गया।

अर्थ16 आरबीआई एमपीसी

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक तीन अप्रैल से, ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की और वृद्धि संभव

मुंबई, खुदरा मुद्रास्फीति के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर बने रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत कई केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भी अगली मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की एक और वृद्धि का फैसला कर सकता है।

खेल22 खेल मुक्केबाजी दूसरी लीड भारत

सुपर संडे : निकहत, लवलीना ने विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीते

नयी दिल्ली, शीर्ष भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने रविवार को यहां दूसरा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता जबकि लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य का सिलसिला तोड़ते हुए पहली बार पीला तमगा अपने नाम किया।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments